Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिजिटल युग में क्रिएटर्स की ताकत का समाजहित में करें उपयोग – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव”

Author Image
Written by
Bureau Report

 डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हम डिजिटल युग में जी रहे हैं, जहां सूचनाओं और घटनाओं का प्रसार बेहद तेजी से होता है। ऐसे दौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो भी कंटेंट क्रिएटर्स वायरल करेंगे, वही समाज तक पहुंचेगा, इसलिए समाजहित में इस प्रभाव का सही दिशा में उपयोग किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार रात भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित भोपाल क्रिएटर्स समिट – 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच का उपयोग शासकीय योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में किया जा सकता है। सरकार क्रिएटर्स को हरसंभव सहयोग और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि मध्यप्रदेश में अब स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड दिए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सिंहस्थ 2028 में क्रिएटर्स को सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।

समिट में प्रदेशभर से आए यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल आर्टिस्ट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कंटेंट मॉनेटाइजेशन, ऑडियंस इंगेजमेंट और डिजिटल दुनिया के नए ट्रेंड्स पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रिएटर्स को ‘क्रिएटर्स अवार्ड्स’ भी प्रदान किए।

इस मौके पर सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि क्रिएटर्स ने दुनिया की सोच बदल दी है। यह एक नई तरह की ऑरेंज इकॉनमी है, जो आज 6 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। सरकार हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक कार्य करने वाले युवाओं के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मयंक तिवारी, श्री नमन देशमुख सहित बड़ी संख्या में युवा इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल आर्टिस्ट्स और कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद थे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp