Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस पर भव्य चल समारोह एवं पूजन महोत्सव सम्पन्न – कोलार, भोपाल में उत्साह और श्रद्धा का अनूठा दृश्य

Author Image
Written by
Bureau Report

श्री विश्वकर्मा विकास कल्याण समिति, कोलार, भोपाल द्वारा श्री भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह एवं पूजन महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ ललिता नगर चौराहे पर सम्पन्न हुआ।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजनों, महिला मंडल, युवा और बच्चे शामिल हुए। भगवान विश्वकर्मा की मनमोहक झाँकी, बैंड-बाजों की धुन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए चल रहे थे।

Advertisement Box

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन आदर्शों, उनके सृजनात्मक योगदान तथा श्रम और परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का जीवन समाज में अनुशासन, समर्पण और सेवा का संदेश देता है।

समिति के पदाधिकारियों – देवेन्द्र विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, पदम् विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, हरीश विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा, श्रीमती पूजा विश्वकर्मा तथा श्रीमती मिथलेश विश्वकर्मा – ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, आपसी सहयोग, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का संदेश भी लेकर आया। उपस्थित जनों ने भगवान विश्वकर्मा से समाज की समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp