Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवदुर्गा उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा हेतु सभी इंतजाम सुनिश्चित करें :- पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र

Author Image
Written by
Bureau Report

भोपाल: दिनाँक 28 सितंबर 2025- दुर्गाउत्सव गरबा रामलीला रावण दहन चल समारोह प्रतिमा विसर्जन के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आज दोपहर कमिश्नर कार्यालय सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा हिन्दू उत्सव समिति की संयुक्त बैठक ली गई। 

उक्त बैठक में भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी, शान्ति समिति के पदाधिकारी, दुर्गा उत्सव समिति एवं आयोजक/राम बारात/दशहरा जुलूस/रावण दहन/झांकी चल समारोह के संरक्षक, डीजे संचालक, गरबा आयोजक, PWD, MPEB, भोपाल मेट्रो व नगर निगम के जोनल अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Advertisement Box

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शहर में बड़ी ही धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार है। इस दौरान भारी संख्या में शहर एवं दीगर शहरो व कस्बों की जनता त्यौहार का आनंद लेने झांकी स्थलों एवं गरबा स्थलों पर आती हैं, जिनकी सुरक्षा एवं पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर CCTV कैमरे अनिवार्य रुप से लगवाएं, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला वालंटियर भी लगाएंl नवरात्रि पर्व, गरबा महोत्सव, रामलीला, रावण दहन, चल समारोह, जुलूस व प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सावधानियां बरतते हुए आमजन की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंl झांकी एवं गरबा इत्यादि कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय पर बंद करें, साथ ही लाउडस्पीकर एवं डीजे नियत समय व डेसीबल में बजाये, अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

उपरांत बैठक में पधारे गणमान्य नागरिको से भी सुझाव एवं समस्या जानी गई एवं उनका त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पिछ्ले त्यौहारों के दौरान दिखी कमियां के बारें मे चर्चा की गई, तत्संबंध में चर्चा कर अधिकारियों द्वारा अश्वासन दिया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp