
रिपोर्ट : कुशल सिंह ठाकुर, कांटाबांजी (ओडिशा)
ओडिशा कांटाबांजी तूरेकेला खंड अंतर्गत बड़बांकी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कांटाबांजी के स्वयंसेवक भाइयों के साथ मिलकर शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य वक्ता बलागिंर जिला बौद्धिक प्रमुख तथा तुरेकेला खंड के पालक लक्ष्मी भाई उपस्थित थे। तूरेकेला खंड के सह कार्यवाह तथा सचिव मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजयादशमी उद्घाटन समारोह के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में परम पूज्यनीय प्रथम सर संघ चालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा गठित संघ के उद्देश्यों को हर शहर, मंडल, गांव तक संघ की शाखाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से सभी स्वयंसेवक भाइयों को राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़कर संगठित करना है। उद्घाटन समारोह में बहुत से स्वयंसेवक भाइयों द्वारा संघ के ध्वज का भक्ति भाव सहित उत्साहपूर्वक पूजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की तादाद में आरएसएस के सदस्य तथा गांव के लोग उपस्थित थे।









