Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा पखवाड़ा समापन के साथ ग्राम काकरियाव में स्वच्छता अभियान संपन्न

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट प्रेम कुण्डले

बड़वाह / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का समापन आज ग्राम काकरियाव में स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। यह अभियान ‘स्वच्छ भारत’ और ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम काकरियाव के नर्मदा नदी तट पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। नर्मदा किनारे फैली प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर सही ढंग से निपटाया गया। इस दौरान जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इस अभियान में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ का संकल्प दोहराया। स्थानीय नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। सेवा पखवाड़े के इस समापन कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश की प्रगति में स्वच्छता और सेवा की भावना का विशेष स्थान है। ग्राम काकरियाव का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान बेड़ियां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पंवार, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, गोविंद बिरला, भगवान बिरला, गोविंद बिरला, राजेंद्र बिरला, भैयालाल जगाती, प्रेमलाल सिनगुने, मानसिंग पटेल, मुकेश यादव, मोहन मंडलोई, देवाराम पटेल, मांगीलाल पीपलवाले, मांगीलाल पटेल, शेरू यादव, तिलोक पटेल ओर अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp