Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ललउआ में महात्मा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर: राजीव पटेल, दतिया

ललउआ। जन अभियान परिषद दतिया ने महात्मा गांधी जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ज्योति गोस्वामी, नवांकूर प्रतिनिधि राजीव पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अरविंद शर्मा, ललउआ सीएचओ नेहा श्रीवास्तव, एमपीडब्ल्यू सुरेंद्र निरंजन, एएनएम सिया राजा बुंदेला, आशा कार्यकर्ता रजनी अहिरवार, खुशीराम पाल, विजय बहादुर सिंह, तुलसीदास राय, उधमसिंह परिहार सहित सभी ग्रामवासी और महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन, विचार और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। उनके अनुसार “जो बदलाव आप दुनिया में देखना चाहते हैं, पहले उसे स्वयं में लाएं। मन को सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलाना चाहिए। मन की शांति और खुशी तभी आती है जब विचार, शब्द और कर्म एक समान हों। अहिंसा सबसे बड़ी शक्ति है। मेरा मन मेरा मंदिर है। मन को शुद्ध और पवित्र रखना चाहिए, जिसमें बाहरी नकारात्मकता का प्रवेश न हो। क्षमा और निस्वार्थ सेवा से जीवन में वास्तविक आनंद और संतोष प्राप्त होता है।” उपस्थित लोगों ने गांधी जी के आदर्शों के अनुसार स्वयं में बदलाव लाने, दूसरों की सेवा करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में महात्मा गांधी के विचारों और आत्म-नियंत्रण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। सभी ने मिलकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों का सम्मान करते हुए सेवा और निस्वार्थता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp