Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाया गया

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट- मंजय कुमार यादव

चंदौली

Advertisement Box

महात्मा गांधी जी के आदर्शों को भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानता है- जिलाधिकारी

जनहित में सकारात्मक सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाना चाहिए- जिलाधिकारी

दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी वि.रा. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा सहित डिप्टी कलेक्टरगण और कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर सभी को धन्यवाद देते हुए गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश की सेवा एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बापू के विचारों से प्रभावित होकर ही पूरी दुनिया ने आज के दिन को राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया था। महात्मा गांधी जी के आदर्शों को भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानता है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरूष स्वतंत्रता संग्राम की मूल भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें महात्मा गांधी जी के जीवन से सीखने की आवश्यकता है और दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व को अपने निजी जीवन में आत्मसाध करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कई दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। महापुरूषों की जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य उनको याद करना एवं उनके विज़न को हम किस हद तक पूरा कर पाए हैं, यदि नहीं पूरा किया है तो आगे उस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए इन महान विभूतियों के विचारों को दोहराने और अपने जीवन में आत्मसाध करने का है, विशेष रूप से महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को अपनाना चाहिए। स्वच्छता केवल भौतिक साफ-सफाई नहीं है, बल्कि मन, वचन और कर्म तीनों से स्वच्छता, अहिंसा और नैतिकता जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य और दायित्व है कि समाज के अंतिम पायदान तक सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की कि जनहित में किए जाने वाले कार्यों में सकारात्मक सोच के साथ पहल करें और समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें, तभी आपका नाम सेवानिवृत्त होने के बाद भी याद रखा जाएगा।

इसी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार, विजय कुमार द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp