
रिपोर्टर शिवांगी राघवेंद्र सिंह यादव
शिवपुरी :- करैरा तहसील के ग्राम अलगी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में गांधी चौपाल आयोजित किया गया। बापू के आदर्श हमारे लिए नैतिक प्रकाशस्तंभ हैं, जो सत्य, अहिंसा और आत्मबल का मार्ग दिखाते हैं।
दिनारा :- राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम अलगी पहुंचकर पूज्य बाबू जी की प्रतिमा और आसपास क्षेत्र की साफ-सफाई कर पूज्य बाबू जी को उपस्थित कांग्रेस जन ने तिलक कर माल्यार्पण किया। उन्हें और किसान नेता लाल बहादुर शास्त्री जी को कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की और रघुपति राघव राजा राम भजन सब कांग्रेस ने मिलकर गया।
दिनारा शहर अध्यक्ष सुमित नीखरा मोनू ने बाबू और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और त्याग के प्रतीक बापू तथा “जय जवान, जय किसान” के उद्घोषक शास्त्री जी के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इनके बताए मार्ग पर चलना हम सब का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कीरत यादव अलगी, ब्रजेश द्विवेदी महाराज दिनारा, राजकुमार परिहार सेवड़ी, जनपद सदस्य भाई रामकिशन पाल, जितेंद्र भगतजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित नीखरा मोनू सहित कांग्रेस के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









