Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मीरा रंगमंच पर दसवें दिन दिखा कला और संस्कृति का अनूठा संगम

Author Image
Written by
Dabang Kesari

संवाददाता-मोहन लाल

निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा के द्वारा मेला आयोजन समिति के संरक्षक, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में आयोजित 11 दिवसीय राष्ट्रीय दशहरा मेला के दसवें दिन मीरा रंगमंच पर बुधवार की रात एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। डीएस इंटरटेनमेंट उज्जैन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एंकर खुशबू कपूर के स्वागत संबोधन और जोशीले अंदाज से हुई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपने प्रभावी संचालन से दर्शकों को बांधे रखा। इसके बाद एक्ट्रेस एवं प्लेबैक सिंगर अमिका शेल ने अपनी मधुर आवाज में लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके सुरों ने मंच और दर्शक दीर्घा दोनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी कड़ी में इंडियन आयडल फेम महेश मोयल और सारेगामापा फेम सिंगर ने अपनी दमदार गायकी से कार्यक्रम में और उत्साह भर दिया। मोयल की गायकी में जहां रूमानी स्पर्श था, वहीं उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को बार-बार तालियां बजाने पर विवश किया, इसके साथ ही दिल्ली की चर्चित आइटम परफॉर्मर सेम ने अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस से मंच पर ऊर्जा का संचार कर दिया। भोपाल से आए डांस ग्रुप ने भी शानदार कोरियोग्राफी के साथ समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। रातभर चले इस सांस्कृतिक समारोह में हजारों मेलार्थी मौजूद रहे जिन्होंने तालियों और हूटिंग से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों की भीड़ जमी रही और हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया गया। राष्ट्रीय दशहरा मेला के दसवें दिन मीरा रंगमंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नगर एवं क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आरम्भ में श्री कल्लाजी वेदपीठ के कैलाश मूंदड़ा, लायंस क्लब के नानालाल भूतड़ा, महावीर इंटरनेशनल के विकास पटवारी, वीरा केन्द्र पद्मिनी सरोज ढेलावत, अनिता सोनी, प्रीति खेरोदिया, सर्व व्यापार मंडल पुष्कर सोनी, हेल्पीング हेंड सोसायटी निश्चल नाथ, प्रबुद्ध नागरिक सेवा संस्थान मांगीलाल मेनारिया, पेंशनर समाज यशवंत राव कदम, तेजस्वनी क्लब वर्षा कृपलानी, श्रीराम सेवा संस्थान मदनलाल सुखवाल, श्री सेवा संस्थान बालमुकुंद राठी, पल्लवन संस्था कुलदीप सिंह झाला, समाजसेवी महेश गोयल, कुलदीप नाहर आदि सहित विभिन्न समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन एवं मां शेरावाली के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, मंत्री शिवदयाल कुमावत, रतन वैष्णव, विनोद सोनी, प्रमोद वैष्णव, दीपक अग्रवाल, नगर परिषद की ओर से कनिष्ठ अभियंता सत्यनारायण प्रजापत, मीरा रंगमंच संयोजक हितेश लालन आदि ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp