Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दशहरे पर किया शस्त्र-पूजन

Author Image
Written by
Dabang Kesari

ग्वालियर। विजयादशमी के अवसर पर होने वाली परंपरागत शस्त्र पूजन में पुलिस लाइन ग्वालियर में आज दिनांक 02.10.2025 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर ग्वालियर संभाग श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री अमित सांघी, कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, एसपी ईओडब्ल्यू ग्वालियर श्री दिलीप सिंह, एसपी लोकायुक्त श्री निरंजन शर्मा, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर तथा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण श्रीमती विदिता डागर, श्रीमती सुमन गुर्जर, श्री जयराज कुबेर तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र-पूजन में शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में आहुतियां देकर शस्त्रों की पूजा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी और दशहरे के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। ग्वालियर पुलिस लाइन में बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व विजयादशमी पर आयोजित हुए कार्यक्रम में परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच यज्ञ में आहुतियाँ देकर शस्त्रों की पूजा की गई। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन पूजन किया गया और इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कुम्हड़े की बलि दी गई साथ ही पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किये। तदुउपरान्त पुलिस अधिकारियों ने शासकीय वाहनों का भी पूजन किया और उनके द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, प्रेमसिंह राठौर, स्मृति दौहरे तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के समस्त थानों में भी आज विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों तथा वाहनों का पूजन किया गया।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp