
संवाददाता खुमेश यादव
लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व:

छोटेडोंगर रमनसिंह स्टेडियम मैदान में आज भारी बारिश के बीच विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छोटेडोंगर क्षेत्र के आठ पंचायत के लोगों ने रावण दहन कार्यक्रम देखा। यह श्रीराम के बाण से जला रावण का पुतला, बाण लगते ही धूं-धूं कर जला अहंकारी रावण और रावण के जलते ही लगे जय श्रीराम के नारे।
रमन सिंह स्टेडियम मैदान में घंटो चला राम-रावण का युद्ध। इसी बीच रावण दहन का आनंद उठाते हुए ग्रामीण महिलाएं। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया।
दुर्गा समिति अध्यक्ष सोनसिंग कोर्राम ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
उमाशंकर मांझी ने कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर छोटेडोंगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।









