
रिपोर्टर: शांतिलाल पाटीदार
गौतमपुरा। नगर परिषद क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभरती नजर आ रही है। लगभग 25 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतीक्षारत पाटीदार नगर कॉलोनी में अब विकास कार्यों की शुरुआत हो चुकी है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया, जो विधायक निधि से स्वीकृत हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्य सहित अन्य विकास कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आएगी। वर्षों से सड़क जैसी आवश्यक सुविधा के अभाव में रह रहे नागरिकों के लिए यह पहल राहत और सुविधा प्रदान करने वाला कदम है।
इस विकास कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता अहम भूमिका निभा रही है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष हर्षाली गगन बाहेती के कार्यकाल में नगर के विभिन्न वार्डों में कई सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं, जिससे आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हर्षाली बाहेती, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सक्सेना, पार्षद प्रतिनिधि विनोद गुर्जर, सुंदरलाल पाटीदार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








