Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोशल मीडिया पर मिली ऑटो की सूचना पर आष्टा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एक घंटे में वाहन बरामद ग्राम वेदांखेड़ी से युवक को हिरासत में लेकर ऑटो किया बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट:- बी.एस. वर्मा

आष्टा, 1 सितंबर 2026। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑटो के संबंध में मिली सूचना पर आष्टा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक घंटे में वाहन को ग्राम वेदांखेड़ी क्षेत्र से बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ऑटो सुरक्षित बरामद हो गया। जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नया बस स्टैंड स्थित बीकानेर स्वीट्स के सामने से सवारी ऑटो क्रमांक MP 37 ZL 5441 के संबंध में सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे ने तत्काल पुलिस टीमों को शहर के विभिन्न मार्गों पर ऑटो की तलाश के निर्देश दिए। ए एसआई सुभाष कटारे, एएसआई जगदीश धुर्वे, प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक शुभम मेवाड़ा, आरक्षक अमित ठाकुर, सैनिक कमल मेवाड़ा, हाईवे मोबाइल से आरक्षक सुरेंद्र राणा तथा 112 मोबाइल से आरक्षक प्रवीण सहित पुलिस टीमों ने ऑटो की तलाश शुरू की। टीमों ने ऑटो के फोटो के आधार पर राहगीरों एवं फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों से जानकारी जुटाई। तलाश के दौरान ऑटो के आष्टा से भोपाल रोड की ओर जाने की जानकारी मिली। पुलिस टीमों ने आपसी समन्वय के साथ तलाश आगे बढ़ाई। इसी दौरान एक राहगीर से हरे रंग के ऑटो के सीहोर की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा कर इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम वेदांखेड़ी के पास वाहन को रोक लिया। पुलिस के अनुसार ऑटो चालक ने वहां से जाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम के आरक्षक प्रवीण और आरक्षक शुभम मेवाड़ा ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जीतू कुशवाह पिता रमेश कुशवाह, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अब्दुल्लापुरा, थाना आष्टा बताया।पुलिस ने ऑटो को विधिवत बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। फरियादी देवराज सोलंकी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 1 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय आष्टा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल सीहोर भेजा गया। बरामद संपत्ति बजाज ईको सीएनजी ऑटो क्रमांक MP 37 ZL 5441, अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये।सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में सउनि सुभाष कटारे, सउनि जगदीश धुर्वे, प्रधान आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक शुभम मेवाड़ा, आरक्षक प्रवीण, आरक्षक अमित ठाकुर, आरक्षक सुरेंद्र राणा एवं सैनिक कमल मेवाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp