Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धमतरी पुलिस ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, कानून और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Author Image
Written by
Bureau Report

‏रिपोर्टर — शिवकुमार कंडरा

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी नगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय छिपली में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नवीन कानून, नशामुक्त जीवन एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। ऑनलाइन लेन-देन के दौरान OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संवाद करते समय सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सहायता लेने के बारे में भी बताया गया। नवीन कानूनों की दी जानकारी छात्र-छात्राओं को देश में लागू नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा किसी भी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। नशामुक्त जीवन का दिया संदेश कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वस्थ आदतों को अपनाने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवा पीढ़ी देश और समाज के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है। इसलिए युवाओं का समय शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगना समाज के लिए लाभकारी है। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने की समझाइश दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सभी को जागरूक एवं जिम्मेदार वाहन चालक की भूमिका निभानी चाहिए। युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग, कानून के प्रति जागरूक, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच सहयोग और विश्वास को मजबूत करते हुए सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp