Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांसद की पहल पर शिवाजी नगर ओवरब्रिज-अंडरपास की दिशा में तेजी से बढ़े कदम, तीसरी बार पहुंची रेलवे की तकनीकी टीम

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर शरीफ शालीमार

– बुरहानपुर सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र

Advertisement Box

– पाटील,रेल समिति सदस्य मनोज सोनी के साथ रेलवे के सहायक मंडल अभियंता एच.ओ. मीना ने किया स्थल निरीक्षण, नपती कर परखी निर्माण की संभावनाएं

– 20 हजार से अधिक रहवासियों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील रेलवे बोर्ड से लेकर मंडल स्तर तक लगातार उठा रहे आवाज

*फैक्ट फाइल*

– 20 हजार से अधिक नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग

– रेलवे बोर्ड की भुसावल और नागपुर बैठकों में सांसद ने उठाया था मुद्दा

– 27 अक्टूबर डीआरएम ने सांसद के साथ किया स्थल निरीक्षण

– 28 अक्टूबर रेलवे इंजीनियरों की टीम ने की नपती

– 30 अक्टूबर अभियंता एच.ओ. मीना ने टीम के साथ किया निरीक्षण

बुरहानपुर।लालबाग रेलवे स्टेशन के शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र के 20 हजार से अधिक रहवासियों को रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास अब लगातार धरातल पर आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता एच.ओ. मीना रेलवे इंजीनियरों की टीम के साथ शिवाजी नगर पहुंचे। यहां सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील, मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी एवं क्षेत्रवासियों के साथ उन्होंने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में अधिकारियों ने मौके पर नपती की और ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की संभावनाओं को तकनीकी दृष्टि से बारीकी से परखा। लगातार तीन चरणों में रेलवे अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर ठोस पहल की उम्मीद बढ़ी है।

*गजेंद्र पाटील ने अधिकारियों को बताई क्षेत्र की जरूरत*

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील अधिकारियों के साथ पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने शिवाजी नगर और चिंचाला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, रेलवे क्रॉसिंग के कारण नागरिकों को होने वाली परेशानी और क्षेत्र की बढ़ती आबादी की जरूरतों से अधिकारियों को अवगत कराया।अभियंता एच.ओ. मीना ने रेलवे इंजीनियरों के साथ स्थल की नपती कर विभिन्न तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से भी चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं। ओवरब्रिज और अंडरपास दोनों विकल्पों को ध्यान में रखते हुए ऐसा व्यावहारिक समाधान तलाशने पर विचार किया गया, जिससे नागरिकों को सुगम आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

*रेलवे बोर्ड की बैठकों से मौके तक सांसद ने लगातार उठाया मुद्दा*

शिवाजी नगर रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील लंबे समय से प्रयासरत हैं। उन्होंने भुसावल और नागपुर में आयोजित रेलवे बोर्ड की बैठकों में भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। सांसद का प्रयास है कि शिवाजी नगर और चिंचाला की बड़ी आबादी को रेलवे क्रॉसिंग के कारण होने वाली परेशानी से स्थायी राहत मिले। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को सांसद के आग्रह पर भुसावल मंडल के डीआरएम पुनीत अग्रवाल बुरहानपुर पहुंचे थे। उन्होंने सांसद पाटील के साथ मौके का निरीक्षण कर क्षेत्र की परिस्थितियों को समझा था।

*तीन चरणों में आगे बढ़ी रेलवे की कार्रवाई*

डीआरएम के निरीक्षण के बाद 28 अक्टूबर को रेलवे इंजीनियरों का दल शिवाजी नगर पहुंचा और प्रारंभिक नपती एवं तकनीकी परीक्षण किया। इसके अगले ही चरण में 30 अक्टूबर को मध्य रेलवे सहायक अभियंता एच.ओ. मीना अपनी टीम के साथ पुनः मौके पर पहुंचे और विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील ने क्षेत्रवासियों के साथ अधिकारियों के समक्ष स्थानीय आवश्यकताओं को रखा। लगातार हो रहे इन निरीक्षणों से स्पष्ट है कि वर्षों से लंबित इस मांग पर रेलवे स्तर पर तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

*स्थायी समाधान की उम्मीद, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार*

शिवाजी नगर और चिंचाला सहित आसपास की बस्तियों के 20 हजार से अधिक लोगों के लिए ओवरब्रिज अथवा अंडरपास का निर्माण आवागमन की बड़ी समस्या का स्थायी समाधान बन सकता है। क्षेत्रवासियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा लगातार रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और रेलवे बोर्ड के समक्ष मांग उठाने तथा सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटील द्वारा मौके पर अधिकारियों के साथ समन्वय कर क्षेत्र की बात रखने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता वामन मोटे, राजू पाटीदार, दिलीप दिवेकर, जोतिबा धड़स, रवि गावड़े, किरण सलगर, दिनेश जाधव, अश्विन मोटे, पंकज पवार,पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सुरवाड़े, योगेश ठोंबरे, मनोहर महाराज ,भीका वाणी,सुधीर ठोम्बरे, मनोज वाघमारे,प्रदीप माली आदि मौजूद रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

विधायक श्याम बरडे ने किया ₹3.88 करोड़ की चिखल्दा-दिवडिया बैराज योजना का भूमिपूजन 224 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, किसानों के खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचाना सरकार का संकल्प : विधायक श्याम बरडे

WhatsApp