Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान यात्रा का सौसर विधानसभा में भव्य स्वागत

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: संदीप भक्ते

सौसर, 02 सितंबर 2026। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान यात्रा का पांढुर्णा जिले से होते हुए सौसर विधानसभा क्षेत्र में भव्य प्रवेश हुआ। यात्रा के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, पूजा-अर्चना एवं आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के स्वागत अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खेमराज सोनेकर, यात्रा सहयोगी राजेंद्र भक्ते, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाडे, यात्रा प्रभारी परसराम राने, आशीष चांडक, नरेंद्र कुकडे, संजय बागडे एवं सूर्यभान चिकटे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। नगर में विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत यात्रा का विठ्ठल मंदिर सिविल लाइन, हनुमान मंदिर, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, नगर पालिका सौसर एवं बाजार चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा बेरडी एवं रामपेठ पहुंची, जहां ग्रामीणों और संत रविदास जी के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक यात्रा का स्वागत किया। संत रविदास जी के संदेश पर दिया गया प्रकाश इस अवसर पर राजेंद्र भक्ते ने यात्रा के उद्देश्य और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी के समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संत रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में संजय बागडे, मोरेश्वर मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गुरु रविदास जी के अनुयायी शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर संत रविदास जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। 10 सितंबर तक विधानसभा क्षेत्र में चलेगी यात्रा कलश वंदन एवं समरसता संकल्प अभियान यात्रा 10 सितंबर 2026 तक सौसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इस दौरान संत रविदास महाराज जी के समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा तथा समाज में आपसी भाईचारे एवं समरसता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp