Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अशोका गार्डन के 25 आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान

Author Image
Written by
Bureau Report

आंगनवाड़ी मिलन सेवा आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने किया मैदानी अमले का सम्मान

भोपाल, 26 सितंबर 2026। गोविंदपुरा परियोजना के अंतर्गत सेक्टर अशोका गार्डन के 25 आंगनवाड़ी केंद्रों में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगनवाड़ी मिलन सेवा आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement Box

अभियान के प्रथम दिवस आंगनवाड़ी केंद्रों पर बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमय गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रों में वृक्षारोपण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस अवसर पर 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा महिला हितग्राहियों से आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में संवाद किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती सुभा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी।

पोषण माह के तहत विविध गतिविधियां

आंगनवाड़ी मिलन सेवा अभियान के साथ पोषण माह के अंतर्गत भी विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) तथा खेल-आधारित गतिविधियां कराई गईं। बाल देखभाल एवं पोषण के प्रति जागरूकता के लिए महिलाओं और अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण प्रदर्शनी एवं पोषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेवा, पोषण और जनभागीदारी को बढ़ावा देना उदेश्य

अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण, सीखने, जनसहभागिता एवं सम्मान के सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करना तथा स्थानीय सेवाओं को ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के मैदानी अमले का सम्मान किया गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp