डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को मिली सम्पादक श्री की मानद उपाधि

रिपोर्ट सतीश
स्थानीय पत्रकारों और कवियों, रचनाकारों ने दी बधाई
करछना ( प्रयागराज)
यमुनापार प्रयागराज से विगत चार दशक से प्रकाशित हिंदी मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के संपादक एवं उत्तर भारत की सुपरिचित साहित्यिक संस्था तारिक विचार मंत्र प्रयाग के संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय आज श्रीनाथद्वारा राजसमंद राजस्थान में आयोजित साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के तत्वावधान में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में संपादक श्री मानद उपाधि से अलंकृत किए जाएंगे |
उपरोक्त जानकारी पवन प्रभात हिन्दी दैनिक के सम्पादक पवनेश कुमार पवन ने देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक और अवध साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण साहित्यिक सेवा के पांच दशक पूरे होने पर डॉक्टर उपाध्याय विभिन्न संस्थाओं द्वारा विगत दिनों कई बार सम्मानित किया जा चुके हैं और आज उनका श्रीनाथद्वारा में प्राप्त होने वाली मानद उपाधि यमुनापार क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है |
परी और पीहू नाम से बाल कविता संग्रह पर उन्हें साहित्य सृजन मंच खगड़िया बिहार द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है | शीघ्र ही उनकी कई रचनाएं पाठ्यक्रमों में भी शामिल की जाने वाली हैं | उन्हें सम्मानित होने वाले पर बधाई देने वालों में सर्व श्री मुनेश्वर मिश्र , डॉ बाल कृष्ण पाण्डेय, डॉ राम लखन चौरसिया, मथुरा प्रसाद धुरिया , प्रभा शंकर ओझा, अजय कुमार पाण्डेय,हौसला प्रसाद सिंह पटेल , रमाकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय , राजेश यादव शिवम मिश्रा , आदि अनेक पत्रकार साहित्यकार कवि लेखक प्रमुख हैं |