Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुरहानपुर नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान की सांकेतिक शुरुआत ताप्ती नदी के राजघाट पर अर्चना चिटनिस ने किया श्रमदान, सफाई मित्रों का सम्मान कर जनभागीदारी का दिया संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शरीफ शालीमार

बुरहानपुर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुरहानपुर नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान की सांकेतिक शुरुआत की गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित ‘स्वच्छ विधानसभा अभियान’ के तहत ताप्ती नदी के राजघाट पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, नगर निगम की टीम एवं नागरिकों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान ताप्ती तट एवं राजघाट परिसर में सफाई कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।ताप्ती नदी के राजघाट के प्रवेश द्वार के पास तथा परकोटे के किनारे स्थित स्वच्छता लक्ष्य क्षेत्र में श्रमदान किया गया। घाट की सीढ़ियों, परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। ताप्ती नदी के किनारे एवं जल में मौजूद प्लास्टिक, कपड़े, फूल-मालाओं सहित अन्य सामग्री को एकत्र कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा धार्मिक सामग्री को नदी में प्रवाहित करने के स्थान पर निर्धारित व्यवस्था में रखने की अपील की गई।सफाई मित्रों का सम्मान, जनभागीदारी का संदेश इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला सभागार में नगर निगम द्वारा आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में भी श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सहभागिता की। ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ की भावना के साथ आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों के योगदान और सेवाभाव का सम्मान किया गया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सफाई मित्र स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे प्रतिदिन अपने परिश्रम और समर्पण से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का लक्ष्य जनभागीदारी के साथ और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि कचरा कम करना, गीले-सूखे कचरे को अलग रखना, उचित निस्तारण करना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जारी है स्वच्छता अभियान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ स्वच्छता एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ग्रामीणों को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत के साथ ‘स्वच्छ विधानसभा अभियान’ को ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ‘स्वच्छ विधानसभा अभियान’ स्वच्छता को नागरिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी को सामाजिक शक्ति बनाने की पहल है। महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वावलंबन के विचार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प से प्रेरणा लेकर स्वच्छता को जनभागीदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताप्ती नदी बुरहानपुर की आस्था, संस्कृति और पहचान से जुड़ी है। इसलिए ताप्ती तट एवं घाटों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर अभियान में योगदान दे, यही इस पहल का उद्देश्य है। गांधी जी एवं शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक नमन महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने दोनों महान राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। गांधी भवन में आयोजित सर्वधर्म सभा में भी उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और स्वावलंबन के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रहित के प्रति सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp