Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान गांधी जयंती पर स्वच्छता और जनजागरूकता का दिया संदेश, निकाली जागरूकता रैली

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मदन मोहन पाराशर

किरनापुर। गांधी जयंती के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 6 म.प्र. बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. जोधा के मार्गदर्शन एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनीता तारण के नेतृत्व में संपन्न हुआ।अभियान की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। एनसीसी कैडेट्स ने बापू को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति गीत ‘रघुपति राघव राजा राम’ एवं ‘वैष्णव जन तो’ की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ तथा ‘गांधी जी का सपना, स्वच्छ भारत अपना’ जैसे संदेशों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली।विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनीता तारण ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। विद्यालय की एनसीसी प्रभारी वर्षा चौरगड़े ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।अभियान में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp