Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2047 तक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ें – सांसद राहुल सिंह लोधी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – राजेन्द्र तिवारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत दमोह में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकसित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का वितरण किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। देश और समाज की प्रगति में सभी को अपनी भूमिका निभाते हुए सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान दे तो भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

युवा शक्ति निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका

राज्यमंत्री श्री लोधी ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य के भारत की नींव युवा शक्ति के कंधों पर है। युवाओं को शिक्षा के साथ देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।

2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी संकल्प के साथ देशभर में सेवा ज्योति यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थापित किया गया संकल्प कलश युवाओं और नागरिकों को वर्ष 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प की याद दिलाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से नई ऊर्जा मिली है। सभी लोग ‘वी विल डू इट’ के संकल्प के साथ कार्य करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।

विधायक जयंत मलैया ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से सेवा और समर्पण की प्रेरणा लेने की बात कही।

महिला और युवा सहभागिता पर जोर

हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से गुजरात सहित देश के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य उपस्थितजनों को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक पी.एल. तंतुवाय, श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, उपाध्यक्ष मंजू कटारे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, लोकेंद्र पटेल लकी सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp