Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2 माह के बच्चे से 95 वर्ष तक के लोगों ने कराई आंखों की जांच, 248 की ओपीडी; 128 को मिले निःशुल्क चश्मेसेवा संकल्प अभियान के तहत बैरसिया में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर, 37 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सोनू नामदेव

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार, बैरसिया में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

Advertisement Box

शिविर में कुल 248 लोगों का पंजीयन कर नेत्र परीक्षण एवं ओपीडी की गई। जांच के उपरांत 128 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 37 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को आगामी 18 अक्टूबर को लायंस क्लब बैरसिया द्वारा आयोजित ऑपरेशन शिविर में उपस्थित होने के लिए कहा गया।

शिविर के दौरान 50 हितग्राहियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। पंजीयन कराने वाले सभी हितग्राहियों का बीपी एवं शुगर परीक्षण भी किया गया।

2 माह के बच्चे से 95 वर्ष तक के बुजुर्गों ने कराई जांच शिविर की विशेषता रही कि इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने सहभागिता की। 2 माह के बच्चे से लेकर 95 वर्ष तक के बुजुर्गों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। इस माध्यम से समय पर नेत्र जांच और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी लोगों तक पहुंचा।

विधायक ने स्वास्थ्य सेवा को बताया जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। उन्होंने शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाली संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की।

इन संस्थाओं का रहा सहयोग

शिविर के आयोजन में लायंस क्लब बैरसिया, सतगुरु सेवा संस्थान आनंदपुर, सार्वदेशिक सत्य समाज शाखा बैरसिया, शासकीय सिविल अस्पताल बैरसिया एवं जनपद पंचायत बैरसिया का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा, कुबेर सिंह गुर्जर, अंशुल आगर, लायंस क्लब बैरसिया के कोषाध्यक्ष लायन ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव लायन दीपक दुबे, अध्यक्ष लायन मनोहर लाहोटी, लायन प्रमोद गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब बैरसिया के सचिव लायन दीपक दुबे ने किया। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता, नेत्र जांच एवं जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की दिशा में उपयोगी पहल बना।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp