Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी जनभागीदारी की नई ताकत, मुंगेली में ‘जोश टीम’ का शुभारंभ जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

‏रिपोर्टर – रवि जायसवाल

मुंगेली, 8 अक्टूबर 2026। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ‘जोश टीम’ के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, संभावित मरीजों की पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से जिले को टीबी मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना रहा।

Advertisement Box

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ‘जोश टीम’ के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, श्री अंजोर सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनजागरूकता से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य होगा पूरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनजागरूकता और जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए शिविर एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने लोगों से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, कमजोरी या अन्य संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। उन्होंने ‘जोश टीम’ के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों को टीबी की जांच, उपचार एवं बचाव के संबंध में जागरूक करने तथा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ भी दिलाई और समाजहित में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

2030 तक टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई सुविधाएं और तकनीक उपलब्ध हो रही हैं, जिनका लाभ टीबी मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने वर्ष 2030 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आम नागरिकों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। टीबी मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पात्र मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने ‘जोश टीम’ के सदस्यों से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर गांव और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

1.89 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

क्षय उन्मूलन अधिकारी श्री सुदेश रात्रे ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार बलगम सहित अन्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर बीमारी की प्रारंभिक स्तर पर पहचान और मरीजों को उपचार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीकेश गुप्ता ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 1 लाख 89 हजार 470 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 1 हजार 385 टीबी मरीजों का निदान हुआ है। उच्च जोखिम समूह के लोगों की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से गांव-गांव शिविर लगाकर जांच की जा रही है।

170 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

जिले की कुल 367 ग्राम पंचायतों में से 170 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है। वर्ष 2025 में लगातार दो एवं तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम सचिवों को महात्मा गांधी जी की रजत एवं स्वर्ण लेपित प्रतिमा तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। निक्षय मित्र के रूप में चार वर्षों तक टीबी मरीजों के पोषण आहार में योगदान देने पर श्रीमती रमा मसीह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। टीबी मितान श्री शशिकपुर पात्रे एवं श्री मुरली मनोहर साहू को मरीजों को परामर्श एवं पूर्ण उपचार लेने के लिए प्रेरित करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान 6 व्यक्तियों ने नेत्रदान तथा 4 व्यक्तियों ने अंगदान के लिए पंजीयन कराया। ‘जोश टीम’ के सदस्यों, एनसीसी कैडेट्स एवं माय भारत वालंटियर्स को टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ‘जोश टीम’ के सदस्यों ने जिले को टीबी मुक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच की सुविधा पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। मंच संचालन श्री अशोक सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp