Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत 80 विद्यार्थियों को मिली शिक्षण सामग्री खुटियापुरा के सांदीपनि स्कूल में बैग, किताबें और स्टेशनरी वितरित, विधायक विष्णु खत्री बोले—शिक्षा से संवरेगा समाज और राष्ट्र का भविष्य

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर सोनू नामदेव

बैरसिया। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सराहनीय पहल की। संस्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खुटियापुरा स्थित शासकीय सांदीपनि माध्यमिक शाला में निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 80 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां, पेन-पेंसिल, कंपास बॉक्स, वाटर बॉटल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

Advertisement Box

शिक्षण सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल से बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके अभिभावकों को भी सहयोग मिला।

शिक्षा के अवसर देना हम सबकी जिम्मेदारी : विधायक विष्णु खत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने जैसा है।

उन्होंने कहा कि सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाकर महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, अपने लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए और मेहनत के बल पर जीवन में सफलता हासिल करनी चाहिए।

बैग और किताबें पाकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां और स्टेशनरी जैसी आवश्यक सामग्री मिलने से बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिला।

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से संस्था ने संदेश दिया कि बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीरथ मीणा, पत्रकार संघ बैरसिया के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, एसडीएम बैरसिया शिवांगी बघेल और एसडीओपी बैरसिया वैशाली कारहलिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष दीपाली तिवारी, सचिव एवं संरक्षक दीपक दुबे, उपाध्यक्ष श्रद्धा दुबे, वंदना पांडे, वंदना मेघावी और मंजू राठौर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। शिक्षा और समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव दीपक दुबे ने किया। इस अवसर पर सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने और जरूरतमंद बच्चों को सहयोग प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

संस्था की इस पहल ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को अपने सपनों को साकार करने और उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp