
संवाददाता -विजय जैन मित्तल
खडगांव
खडगांव के बस स्टैंड चौक पर प्रतिदिन गायों का डेरा जमा रहता है जिसके चलते लगातार दुर्घटना का भय बना रहता है इसके अलावा लगभग एक माह में दस गायों की मौत भी हो चुकी है और आवागमन भी बाधित रहता है लेकिन फिर भी कोई जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते अनुमान लगाया जा सकता है कि लगातार गायों की मौत होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे तमाशा देख रहा है मतलब स्पष्ट है जिम्मेदार अधिकारी को सिर्फ और सिर्फ अपनी ड्यूटी के नाम पर शासन से धनराशि लेने से है ना तो जनता से मतलब और ना ही खडगांव की समस्या से मतलब है वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने बताया कि हमारे वार्ड पंच को बहुत बार शिकायत किया गया है लेकिन वार्ड पंच भी ध्यान नहीं दे रहा है। बरहाल एक बात तो सत्य है कि खुलेआम गायों का बीच चौक चौराहों पर बैठना आवागमन को बाधित कर रहा है और आगामी समय पर बहुत बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है और लगातार गायों की मौत का जिम्मेदार गाड़ियों को बनाया जा रहा है। वार्ड पंच से फोन पर बात करने के लिए सम्पर्क किया गया तो वार्ड पंच का नंबर स्वीच ऑफ बताया गया। पशुओं की मौत का सिलसिला जारी है और आवागमन भी लगातार बाधित है उसके बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर आमजनता लगातार गौ माताओं की मौत को लेकर परेशान हैं जिसके चलते अनुमान लगाया जा सकता है कि शासन प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी किस हद तक लापरवाही कर रहे हैं।









