
रिपोर्टर – विजय मोरे
भाईंदर (ठाणे जिला)। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत आज विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क सफाई अभियान चलाया और लोगों को कचरा अलग करने का संदेश दिया।
“Segregate Waste, Create a Better Fate” और “कचरा विभाजन करो, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने मास्क और दस्ताने पहनकर सफाई अभियान को आगे बढ़ाया।
स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के जरिए लोगों में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश फैलाया गया।









