
कानपुर उत्तर प्रदेश संवाददाता:~ आशीष यादव
मामला थाना मूसानगर के ग्राम दुरौली का है जहां 02.10.2025 को दुरौली निवासी लाल बहादुर द्वारा कोतवाली भोगनीपुर के क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह जी को एक सूचना मिलती है कि थाना मूसानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुरौली में दो शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े हैं। सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्रधिकारी भोगनीपुर व थाना प्रभारी मूसानगर पहुंचकर तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाते हैं, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जहर (सल्फास) की गोलियां और दो गिलास मिलने की पुष्टि करती है तथा घटनास्थल पर मौजूद मृतकों के शवों की तलाशी करती है जिसमें एक आधार कार्ड मिलता है जिस पर उमाकांत पुत्र महावीर निवासी राजपुर लिखा हुआ है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की क्रिया संपूर्ण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु शवगृह भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।









