
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्ट : मोहम्मद बारिस
लोकेशन : मुरादाबाद / डिलारी
मुरादाबाद / डिलारी : थाना डिलारी पुलिस ने बुधवार को तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर पंचायत ढकिया निवासी नाजिम, समीम और मुस्तफा ढकिया के मेन चौराहे पर चरस बेच रहे थे, तभी थाना डिलारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौराहे की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से 2 किलो 25 ग्राम चरस और एक नाजायज चाकू बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार भंगेला ने बताया कि तीनों अपराधिक प्रवृत्ति के शातिर बदमाश हैं। नाजिम और मुस्तफा के खिलाफ विभिन्न थानों में सात-सात गौकशी, गैंगस्टर के मुकदमे पंजीकृत हैं, जबकि आरोपी शमीम के खिलाफ चार मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं।









