Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजासन माता जी का मन्दिर है श्रृद्धालुओं की मुख्य आस्था का केन्द्र

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्टर गोलू बैरागी

गुना/चांचौड़ा। माता बीजासन देवी धाम प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध सिद्ध स्थान है। मान्यता है कि लगभग 900 साल पहले पालीवाल ब्राह्मण परिवार की वृद्धा को अनेक बार स्वप्न में दर्शन देकर मंशा खेड़ी गांव पार्वती नदी में प्रकट होने की बात कही जाती थी। अंततः सभी ग्रामवासी मिलकर उक्त स्थान पर पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए और प्रार्थना की। तब उस वृद्धा के अंचल में मूर्तियां स्वयं आ गई और सभी लोग पश्चिम दिशा में 4 किलोमीटर दूर ब्राह्मण बस्ती ग्राम किशोरा में स्थित हो गई। माता रानी द्वारा बताई गई विधि से ही आज तक पूजा अर्चना होती है। नवरात्रि में अनुष्ठान और परंपरागत पूजा आरती होती है। हजारों यात्री दर्शनार्थ आते हैं। माघ और बैसाख माह में लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ग्राम किशोरा में भव्य माता जी का मन्दिर है जिसमें माता रानी पश्चिम मुखी मिट्टी के सिंहासन पर विराजमान हैं। गुना जिला मुख्यालय से दक्षिण दिशा में और चांचौड़ा तहसील मुख्यालय से पूर्व में स्थित है। लगभग अर्ध शतक से पूजा करते आ रहे पुजारी गणेश प्रसाद उपाध्याय ने उक्त जानकारी दी। समीपस्थ ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी के अंतर्गत यह गांव आता है। गेहूंखेड़ी, गादेर, किशोरा, चक हरीछा, पीपल्या कला, बापचा लहरिया, अरन्या नलखेड़ा, सुंदरपुरा, टोडी, कीताखेड़ी, लखनवास, रतोधना, अशाखेड़ी, रामपुरा आदि ग्राम आस-पास लगे हुए हैं। इन्दौर, भोपाल, उज्जैन, राजगढ़, विदिशा, गुना, झालावाड़ आदि जिलों से यात्री दर्शनार्थ आते हैं। माता रानी के दरबार में पहले बटुक भैरव के दर्शन भी अवश्य करते हैं। ग्राम का लेखा-जोखा: ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी में आता है किशोरा गांव। जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। कनेक्टिविटी सड़क मार्ग। खासियत मुख्य आस्था का केन्द्र है बीजासन माता जी का मन्दिर। प्रत्येक नवरात्रि पर्व मनाया जाता है और माता रानी नवरात्रि की नवमी तिथि को भविष्य होने वाली घटनाओं एवं फसलों की अच्छी होने वाली भविष्यवाणी करती हैं जो कि अभी तक सत्य होती आ रही है। तहसील मुख्यालय से 11 किलोमीटर। ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी में गादेर, किशोरा सहित तीन गांव हैं जिनकी जनसंख्या 2300 है। साक्षरता प्रतिशत 80।

Advertisement Box

 

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp