
रिपोर्ट – सतीश मुंदड़ा
बदनावर। भगवान श्री बलराम जयंती के शुभ अवसर पर धाकड़ समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शामिल हुए।
चल समारोह का शुभारंभ उज्जैन जिले के ग्राम जस्सा खेड़ी से हुआ। इसके बाद यात्रा पैटलावदीया, कारोदा, काछी बड़ौदा, रुनिजा, माधवपुरा और खैड़ावदा होते हुए ग्राम बड़गांवा पहुंची। यहां भगवान श्री बलराम जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ समारोह का समापन हुआ।
चल समारोह का विभिन्न गांवों में नागरिकों एवं समाजजनों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। ग्राम काछी बड़ौदा में भंवरलाल धाकड़, बद्रीलाल धाकड़ एवं धाकड़ समाज की ओर से समारोह का स्वागत किया गया।
चल समारोह में करीब 100 ट्रैक्टर एवं 50 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर धाकड़ समाज के समाजजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान श्री बलराम जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन के माध्यम से समाजजनों ने एकता, भाईचारे और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।









