
रिपोर्टर बैतूल कृष्णा मर्सकोले
बैतूल। शासकीय महाविद्यालय सारनी-बगडोना में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम के मार्गदर्शन में बलराम जयंती का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश, सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंजना संजय ने बताया कि बलराम जयंती के अवसर पर कृषि महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में पारंपरिक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरणों, कृषि बीजों तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रदर्शनी का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कृषि एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री तपेश साहू ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं कृषि विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। शैक्षणिक स्टाफ में डॉ. हरीश लोखंडे, डॉ. गोलमन आहके, डॉ. सविता पटेल, श्रीमती अनीता नागले, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती दीपिका सोनी, श्रीमती निकिता सोनी, श्री अनिल तुमडाम, श्री दिनकर लिखितकर एवं श्रीमती संगीता उघड़े सहित अशैक्षणिक स्टाफ से श्री रावजी सलाम, श्री बसंत उइके, श्री सतीश विश्वकर्मा एवं श्री युवराज कड़वे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।









