Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

40 वर्ष 9 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रशांत मोकासे ब्रेल प्रेस तिफरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में रहा महत्वपूर्ण योगदान, सहकर्मियों ने कार्यशैली को बताया प्रेरणादायी

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर जे.के. मिश्र

बिलासपुर। जिला पुनर्वास केंद्र, समाज कल्याण विभाग, बिलासपुर में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री प्रशांत मोकासे ने लगभग 40 वर्ष 9 माह की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति ग्रहण की। उनकी दीर्घकालीन सेवा और उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, ब्रेल प्रेस परिवार एवं अशासकीय संस्थाओं की ओर से प्रार्थना सभा भवन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री मोकासे की सेवा यात्रा वर्ष 1986 से शुरू हुई। उनकी कर्मभूमि मुख्य रूप से ब्रेल प्रेस तिफरा, बिलासपुर रही, जहां उन्होंने दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की सुविधा और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दिया। दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण पहल श्री मोकासे के प्रमुख कार्यों में लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ के दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में मतदान संबंधी मुद्रण सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल रही। इस पहल से दृष्टिबाधित मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह, विश्व दिव्यांग दिवस, विभिन्न जयंती समारोह एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने से लेकर उनके सफल आयोजन में भी श्री मोकासे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्रेल प्रेस को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार श्री मोकासे के कार्यकाल में ब्रेल प्रेस बिलासपुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। इसी क्रम में 3 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा ब्रेल प्रेस बिलासपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि में श्री मोकासे के कार्य एवं प्रबंधन संबंधी योगदान को भी महत्वपूर्ण माना गया। समय प्रबंधन और कार्य के प्रति सजगता का संदेश विदाई समारोह में श्री मोकासे ने अपने दीर्घ सेवा अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्य के प्रति सजगता, समय का सम्मान, पारदर्शिता और संवेदनशीलता शासकीय सेवा के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने युवा कर्मचारियों से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान समारोह में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा श्री मोकासे को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके मिलनसार, मृदुभाषी एवं सहयोगी व्यक्तित्व तथा कार्यशैली की सराहना की और उन्हें युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में श्री तिलकेश भावे, संयुक्त संचालक समाज कल्याण, श्रीमती बबीता कमलेश, उप नियंत्रक ब्रेल प्रेस एवं जिला पुनर्वास अधिकारी, श्री सुमित केसरवानी, सहायक संचालक, आश्रय दत्त बिलासपुर, श्री उत्तम राव, श्रीमती बीना दीक्षित, श्री अनीश मानिकपुरी, श्री अशोक अग्रवाल, श्री जी.आर. चंद्रा, श्री मुकेश यादव, श्री सौरभ दीवान, सुश्री आकांक्षा साहू, श्री अजय धुर्वे, श्री अरविंद दीक्षित, श्री राजीव अवस्थी, श्रीमती सत्यभामा, श्री विजय कुमार वर्मा, श्री राजेंद्र दवे, श्री हिमाचल साहू, श्री राजेश्वर वस्त्रकार, श्रीमती सरस्वती रामेश्वरी सहित बड़ी संख्या में शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्री उत्तम राव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, ब्रेल प्रेस एवं श्री जी.आर. चंद्रा, सेवानिवृत्त कर्मचारी बिलासपुर ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp