
रिपोर्टर – राजेश दास
पखांजूर। ग्राम पित्तेभोढ़िया स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों तथा सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधीजी के आदर्शों और उनके जीवन संदेश को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों में गांधीजी के विचारों के प्रति जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार किया।









