Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का लिया संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – जय प्रकाश

सिंगरौली। गांधी जयंती के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के संकल्प को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी स्वच्छता कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी, पेन एवं पेंसिल का किट भेंट किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोगी बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री नौफिकर ए.एस., चीफ फार्मासिस्ट एवं वेलफेयर बोर्ड मेंबर, एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली, श्रीमती अर्चना अहिरवार, चीफ फार्मासिस्ट, सुश्री ग्रेसिया, श्रीमती अंजनी उपाध्याय, श्री दीपक वर्मा, श्री आनंद घोष, श्री बंश बहादुर पटेल, श्री सरवन वाल्मीकि, श्रीमती निर्मला, श्री पुष्पेंद्र साहू एवं श्री मन्देश प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्री नौफिकर जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को साझा करते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक आदत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज में सकारात्मक और जागरूक वातावरण का निर्माण होता है। गांधी जयंती के अवसर पर सभी ने स्वयं स्वच्छ रहने, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता का संदेश दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp