
रिपोर्टर – मंगल चौधरी
बरेली। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन कंपोजिट भवन, नाहर कॉलोनी बरेली में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमंत राजा भैया चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरनाम सिंह राजपूत एवं अनुविभागीय अधिकारी बरेली श्री अंकित जैन द्वारा किया गया। विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। तीन बालिकाओं को मिला लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ इसी क्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत तीन पात्र बालिकाओं को लाभान्वित करते हुए उन्हें योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसके महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती जुलेखा खान, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास्तव, श्रीमती चंद्रिका पटेल, श्रीमती शैलेंद्री व्यास चौबे एवं श्रीमती रश्मि वर्मा सहित शहरी क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।









