Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा जगत के महामना पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब भिटहा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, जरूरतमंदों को अंगवस्त्र एवं आर्थिक सहायता वितरित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर कृष्ण चन्द्र

संत कबीर और हिंदी साहित्य के आचार्य रामचंद्र शुक्ल की धरती संत कबीर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की आठवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को भिटहा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए पुण्यतिथि के अवसर पर चतुर्वेदी परिवार की ओर से वर्षों से चली आ रही सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को अंगवस्त्र एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी सहित परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ने अपने जीवन में शिक्षा के विस्तार के साथ सामाजिक सरोकारों को विशेष महत्व दिया। उनके प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों के विकास को गति मिली और अनेक विद्यार्थियों एवं लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हुए। परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के विचारों और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में बस्ती, संत कबीर नगर सहित पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के शिक्षा एवं समाजसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp