Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धमतरी में ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी के मामले में महाराष्ट्र का दंपत्ति गिरफ्तार रक्षाबंधन के दिन आमंत्रण ज्वेलर्स से चोरी हुई 2.20 लाख रुपये की चेन बरामद, पुलिस ने घेराबंदी कर पति-पत्नी को पकड़ा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शिवकुमार कंडरा

धमतरी, 9 अक्टूबर। धमतरी पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेखा चौहान और पृथ्वीराज चौहान, निवासी जिला सोलापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Advertisement Box

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

रक्षाबंधन के दिन ज्वेलरी दुकान से चोरी हुई थी चेन पुलिस के अनुसार, घड़ी चौक स्थित शनि मंदिर के पास आमंत्रण ज्वेलर्स में 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन पर्व के दौरान ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान खरीदारी करने के बहाने दुकान से 17 ग्राम 110 मिलीग्राम वजन की एक जेंट्स सोने की चेन चोरी कर ली गई थी। इसकी कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई। ‌दुकान संचालक की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी विवेचना के दौरान 9 अक्टूबर को पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि आमा तालाब रोड पर यादव भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सोने की चेन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान रेखा चौहान, उम्र 50 वर्ष, और पृथ्वीराज चौहान, उम्र 60 वर्ष, निवासी अक्लुज, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी द्वारा पहचान किए जाने के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर विधिवत जब्त की गई।चोरी की गई चेन शत-प्रतिशत बरामद पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नग सोने की जेंट्स चेन बरामद की है, जिसका वजन 17 ग्राम 110 मिलीग्राम और अनुमानित मूल्य 2 लाख 20 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा हुआ है और चोरी गई संपत्ति उसके मालिक को वापस दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp