Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विजयपुर मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल वृक्षारोपण पितृ पर्वत स्थित सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

‎‎रिपोर्टर – गौरी शर्मा

विजयपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल विजयपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत पितृ पर्वत स्थित सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।

Advertisement Box

जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, जिला महामंत्री अरविंद सिंह जादौन, भाजपा विजयपुर मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, जिला उपाध्यक्ष परीक्षित धाकड़, जिला सह कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ नेता कैलाश सिरोठिया एवं भरत गर्ग, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुशवाह तथा जनपद अध्यक्ष बदन सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने पौधारोपण कर हरित वातावरण के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।

बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बताया गया कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों को हरित वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ का दिया संदेश कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम, हरित भविष्य के नाम’ के संदेश के साथ नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पौधों की नियमित देखभाल के माध्यम से हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जिले में जर्जर शासकीय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन : कलेक्टर अजय कटेसरिया ग्राम देवली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर आयोजित, कलेक्टर ने जनसुनवाई कर नागरिकों से किया संवाद

नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस उपाधीक्षक गोदारा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित गरबा आयोजकों और डीजे संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

घड़साना में कल आएंगे हनुमान बेनीवाल, धान मंडी में होगी किसान महासभा 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन को व्यापारियों का समर्थन, सिंचाई पानी और फसल मुआवजे सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर जुटेंगे किसान

एनएच-34 बाईपास निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की दीवारों में दिखीं दरारें पुल निर्माण में वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर शिकायत, ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से तकनीकी जांच कराने की मांग की

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूली बच्चों को वितरित किए ट्रैकसूट स्वर्गीय लीलाधर वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर चैतन्य धाम आश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता

दीपावली से पहले प्रशासन ने जारी किए अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के निर्देश 15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण; सुरक्षित स्थानों पर ही लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

WhatsApp