
रिपोर्ट-दबंग केसरी भोपाल
अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भोपाल के प्रतिनिधि मण्डल ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर संविधान निर्माता श्री बी.एन. राव के जीवन परिचय को मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की। इस संबंध में समिति ने मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
प्रतिनिधि मण्डल का कहना था कि बी.एन. राव ने भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए नई पीढ़ी को उनके जीवन, विचारों और कार्यों से परिचित कराना आवश्यक है।
ज्ञापन देने वालों में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष श्रीमती साधना मिश्रा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा शुक्ला एवं जितेन्द्र मिश्रा सहित कई वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे।
मंत्री ने समिति के आग्रह को ध्यानपूर्वक सुना और इसे विभागीय स्तर पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।









