
रिपोर्ट जयंत पाण्डेय
जिले में राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने बिना लायसेंस और प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के उर्वरक भंडारण करने पर उन्नत कृषि केंद्र लोहारी में निरीक्षण के दौरान टीम ने 6.70 क्विंटल भारत एनपीके उर्वरक जप्त किया साथ ही कृषि केंद्र लोहारी को सील भी किया। इस उर्वरक को विक्रेता आशीष कुमार गुप्ता के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्हें इसे सुरक्षित भंडारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप संचालक कृषि के अनुसार, जिले के तीनों विकासखंडों में निजी विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। अवैध भंडारण या अमानक सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
गुरुवार को नगर पंचायत मरवाही के वार्ड क्रमांक 2 में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण दल में एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम, तहसीलदार प्रीति शर्मा, उर्वरक निरीक्षक आर के कश्यप और अन्य अधिकारी मौजूद थे।









