
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर मुकेश परमार
शाजापुर। शाजापुर जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सांपखेड़ा स्थित शासकीय नवीन माध्यमिक विद्यालय के छात्र इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 149 बच्चों के लिए स्कूल पहुँचना अब चुनौती बन गया है। बारिश के बाद स्कूल परिसर से पहुंच मार्ग कीचड़ से भर गया है, जिससे कई मासूम रास्ते में फिसलकर गिर भी जाते हैं।
छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिक्षक भी मान रहे हैं कि सड़क निर्माण कार्य की वजह से मिट्टी स्कूल में भर गई है। फिलहाल अधिकारी मौके पर पहुँचकर अस्थाई समाधान की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या बच्चों की पढ़ाई और भविष्य यूं ही कीचड़ में फंसकर रह जाएगा?









