Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्वसम्मति से अमित दुबे को चुना गया खुरई पत्रकार संघ अध्यक्ष। पत्रकारों और इष्ट मित्रों ने दी बधाई।

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट-नितिन पटेरिया

खुरई। रविवार को स्थानीय होटल में खुरई पत्रकार संघ की बैठक आयोजित हुई। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु पराशर ने अमित दुबे के नाम का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से उपस्थित पत्रकारों ने स्वीकार किया और अमित दुबे को पत्रकार संघ का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी समय में पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में सरकार व आम जनता के मध्य एक मजबूत कड़ी के तहत पत्रकारों को अपने चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निर्भीक, निष्पक्ष और अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया। सभी ने संघ के संगठन की मजबूती पर सहमति प्रदान की। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण तिवारी और देशराज यादव ने भी संबोधित किया। इसके बाद नवागत अध्यक्ष ने अपने विचार रखे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला और पठार स्थित मां महामंगल महाकाली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बैठक का संचालन विष्णु पराशर ने किया और आभार प्रफुल्ल बोहरे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, उमाशंकर सोनी, मुकेश कौशिक, पुरुषोत्तम चौरसिया, शिवशरण पाराशर, गजराज सिंह चौहान, लियाकत खान, नितिन पटेरिया, प्रवीण नामदेव, नूर मोहम्मद, मुकेश नामदेव, मनोज तिवारी, सौरभ परिहार, लाखन कुर्मी, मनोज बाधवानी, धर्मेंद्र दांगी, प्रदीप आठिया, राहुल असाटी, हिमांशु बजाज, कृष्णकांत तिवारी, मयंक जैन, करतार यादव, राजेश राय, मनीष रजक, नीरज ताम्रकार, आयुष भार्गव, छोटे गुसाई सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp