Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – आशीष पाण्डेय

मुंगेली, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा संचालित लीगल एड क्लीनिक के 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के प्रथम चरण का ग्राम जमुनाही में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह अभियान 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं के आवेदनों पर संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यवाही की गई। अभियान का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय तक पहुंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करना रहा।

Advertisement Box

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का समापन 23 अक्टूबर को श्री सतीश कुमार खाखा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों और पैरालीगल वालंटियर्स ने भाग लिया। मेगा ड्राइव के प्रथम चरण में ग्राम जमुनाही के ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें शौचालय निर्माण से संबंधित 27, वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित 06, विद्युत संबंधी 08, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 तथा अन्य समस्याओं से संबंधित 18 आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 64 का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 10 आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। कार्यक्रम में श्री देवेंद्र कुमार दीक्षित, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, लोरमी, श्री सी.पी. सोनी, नायब तहसीलदार लोरमी, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, पैरालीगल वालंटियर्स तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp