Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

असत्य पर सत्य की विजय: भव्यता के साथ मनाया गया विजयादशमी का पर्व, 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – दीपेश जैन

( कोतमा) असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक महापर्व दशहरा इस वर्ष भी नगर में अत्यंत उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा ठाकुर बाबा धाम मंदिर के पास स्थित मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था, जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा परिसर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। भव्य प्रकाश व्यवस्था और शानदार आतिशबाजी दशहरा पर्व को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार सराफ द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। दशहरा मैदान को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था, वहीं आसमान को रोशन करती हुई आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुतला दहन के दौरान हुई आतिशबाजी का उपस्थित जनसमूह ने जमकर लुत्फ उठाया। सजीव झांकियों और रामलीला संवाद ने बांधा समां उत्सव के दौरान देवगवां गांव की प्रसिद्ध ‘रसिक रामलीला मंडली’ द्वारा अद्भुत प्रस्तुतियां दी गईं। मंडली के कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान के साथ-साथ रावण, मारीच और बाणासुर की बेहद सजीव और मनमोहक झांकियां सजाईं। यह चल समारोह और भव्य जुलूस नगर भ्रमण करते हुए जब दशहरा मैदान पहुंचा, तो वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मैदान के मंच पर रावण, मारीच और बाणासुर के बीच रोमांचक संवाद का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।

Advertisement Box

श्रीराम की आरती और अहंकार का अंत मंचन के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार सराफ ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आरती उतारकर उनका पूजन किया। इसके पश्चात, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने अपनेधनुष-बाण से अहंकार के प्रतीक रावण के पुतले पर प्रहार किया। देखते ही देखते रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जल उठा, जिसके साथ ही मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे लगाए।

कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय की सराहना रसिक रामलीला मंडली, देवगवां के सभी पात्रों और प्रबंधकों के उल्लेखनीय योगदान की पूरे नगर में प्रशंसा हो रही है। इस सफल आयोजन में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र शुक्ला, संतोष, अनुज, अम्बुज, ज्ञानेंद्र राम, हरिओम शुक्ला कालिया, अखिलेश यादव, संचालन एवं व्यवस्था गजेंद्र शुक्ला (संचालक), तीरथ शुक्ला (व्यवस्थापक), दीपक, बीरेन्द्र, श्रीकांत, विकास, शिवदत्त, संदीप व्यास और पंडित श्री रामभजन शुक्ला रहे

इन सभी के समर्पित प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन से नगर का यह दशहरा उत्सव क्षेत्र में एक यादगार और भव्य आयोजन बन गया।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp