Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुरहानपुर में तीन दिवसीय फिट इंडिया मिशन के तहत प्रतियोगिताओं का समापन।नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Author Image
Written by
Dabang Kesari

रिपोर्ट डॉ. आनंद दीक्षित

रैली नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर से सुबह 8:00 बजे प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों से लोगों को खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए जय स्तंभ पर समाप्त हुई।एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो समेत कई प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की थीम “एक घंटा खेल के मैदान” में खेल के माध्यम से समाज को जोड़ना एवं शांति स्थापित करना है।

Advertisement Box

बुरहानपुर। जिले में फिट इंडिया मिशन के तहत भारत के हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में दिनांक 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो सहित अन्य खेल सम्मिलित थे। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़ द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एक विशाल मोटिवेशन रैली निकाली गई, जिसे नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नेहरू स्टेडियम ग्राउंड बुरहानपुर से सुबह 8:00 बजे प्रारंभ होकर बस स्टैंड, शनवारा चौराहा से जय स्तंभ तक शहर के मुख्य चौराहों से लोगों को खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश देती हुई समाप्त हुई। कार्यक्रम में एसडीएम बुरहानपुर अजमेर सिंह गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, क्रीड़ा अधिकारी श्री गोपाल चौधरी, थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के कोच उमेश कोस्टा, ममता देव, कमलेश जैस्वाल उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया। आभार खेल विभाग की ओर से व्यक्त किया गया।

फिट इंडिया – यंग इंडिया

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp