
संवाददाता : राकेश मालवीय
सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से खेल मैदान का जीर्णोद्धार, दर्शक दीर्घा टीन शेड का भूमिपूजन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे विधायक जिला मुख्यालय सिवनी स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुँचे। महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत के उपरांत उन्होंने परिसर में स्थापित माँ भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इसके बाद विधायक ने खेल मैदान के जीर्णोद्धार एवं दर्शक दीर्घा में टीन शेड कार्य का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात एनसीसी छात्रों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार में उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में संतोष नगपुरे, अजय पांडे (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति), आनंद शर्मा, पार्षद श्रीमती अनुसूइया पटवा, अनिल पटवा, बादल बेन, संजय भलावी, संजय सोनी, अनूप मिश्रा सहित जिला खेल अधिकारी, प्राचार्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे विधायक दिनेश राय मुनमुन ग्राम मुंडरई पहुँचे। यहाँ आयोजित लोकार्पण समारोह में उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने ढोल-बाजे के साथ उनका स्वागत किया और फूलमाला, शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। विधायक ने ग्राम भ्रमण कर पंडालों में विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के दर्शन भी किए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल करकोटी अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी, बसंत कटरे, शोभानंदन हनवत, नकुल हनवत, हेमंत टेंभरे, डिमाकचंद राहंगडाले, मोहन मोदी, गिरजानंद हनवत, जागेश्वर, रजनी श्रीराम ठाकुर, प्रियंका शेर सिंह उईके, नरेश सरयाम, निरंजन हनवत, महेश राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।









