
रिपोर्टर : गौरव कुमार
लांजी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन लांजी-किरनापुर द्वारा भारतीय सेना के हवलदार आरिफ़ खान के सेवानिवृत्त होकर लौटने पर 31 अगस्त 2025 को लांजी स्थित सुभाष चौक पर भव्य स्वागत किया गया। हवलदार आरिफ़ खान, जिन्होंने राजपूताना राइफल्स की 3 राजपूताना राइफल में 18 वर्ष की सेवा पूर्ण की, 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर लांजी पहुँचे। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ उनका गरिमामय स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान हवलदार आरिफ़ खान ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। इसके उपरांत संगठन के सदस्यों के साथ रैली निकालकर लांजी क्षेत्र के नागरिकों का आशीर्वाद और अभिवादन स्वीकार किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय सेना में किए गए अपने योगदान और अनुभव साझा किए तथा पूर्व सैनिक कल्याण संगठन लांजी-किरनापुर के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष पवन कुमार सोनवाने, उपाध्यक्ष हुलासराम शिरामे, सचिव गणेश मोरघड़े, कोषाध्यक्ष प्रीतम चालक, मीडिया प्रभारी रूप कुमार बिसेन, पर्यावरण प्रभारी श्रीराम नगपुरे, मानव विकास प्रभारी निरंजन देवगढ़े सहित सदस्यगण शैलेंद्र मोहबिया, सुनील पालेवार, सैनिक कमलेश बसेना, चिंटू दुबे, अधिवक्ता बबीता पसीने और सैनिक परिवार की महिलाएँ संध्या चालक, किरण नगपुरे एवं बच्चे उपस्थित रहे।









