
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर : अभिषेक दुबे, सिलवानी
सिलवानी। तहसील के सिंगपुरी गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने प्रभारी प्राचार्य पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और शासकीय राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। शिक्षक भगवान सिंह रघुवंशी का कहना है कि बीईओ से शिकायत करने पर प्राचार्य ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।









