
रिपोर्ट अनोज कुमार सिंह (अनुज)
बिहार, जिला मुंगेर, दिनांक 30.08.2025, शनिवार। एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन रेलवे परिसर रामपुर योगी स्थान मैदान में आयोजित हुआ।
क्या रेलवे द्वारा विधिवत अनुमति (एनओसी) प्राप्त की गई? आयोजक इसे सार्वजनिक करें। क्या मुंगेर जिले के पत्रकार इस कार्यक्रम को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या प्रिंट मीडिया में प्रकाशित करेंगे?
मुंगेर जिले के जनता दल यूनाइटेड के नाराज कार्यकर्ता ने बताया कि ठेकेदारी करने वाले नेता अखबार में पैसा देकर समाचार प्रकाशित करेंगे या नहीं। रेलवे के अधिकारी क्या इस कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास करेंगे? आदर्श थाना अध्यक्ष जमालपुर क्या इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे? नाराज कार्यकर्ता ने कहा कि मैं इस प्रकार की राजनीति को कतई पसंद नहीं करता और किसी राजनीतिक पार्टी के लोकतांत्रिक कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न करने की नीचता पूर्ण सोच के तहत प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं चाहता।
परंतु जब इस रेलवे परिसर में जन-सराज का राजनीतिक कार्यक्रम हुआ, तब अन्य दलों के नेता और कुछ पत्रकारों के अनुचित रवैये को भी देखा गया। क्या अब आज के कार्यक्रम के लिए समान नियम लागू होंगे? मेरा संवैधानिक अधिकार भी है। रेलवे के नियम सभी दलों और आयोजकों के लिए समान होने चाहिए। इस कार्यक्रम का एनओसी सार्वजनिक किया जाए।
एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को खुले तौर पर नजरअंदाज किया गया। विश्वसनीय सूत्रों और जनता जनार्दन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मोटा भाई कहीं का नहीं रहेंगे और जनता दल यूनाइटेड अगर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाएगी, तो पूर्व मंत्री शैलेश कुमार को टिकट देने के मामले में भी सवाल खड़ा होगा।









