
Written by
Dabang Kesari
ब्लॉक संवादाता ओम सोनी
भवानीमंडी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की कार्यवाही के दौरान 3600 किलो मछलियां पकड़ी गईं। मत्स्य विभाग के विकास अधिकारी अमृता प्रीतम शिवानी ने बताया कि ट्रक में ले जाई जा रही 3600 किलो मछलियां बर्फ की सिल्लियों में रखी हुई थीं, जिन्हें जब्त कर विभाग के नियमानुसार जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफन करवा दिया गया। वहीं, मछलियां परिवहन कर रहे ट्रक को भी जब्त कर विभागीय सुरक्षा में रखा गया। कार्यवाही में महेंद्र सिंह लोधा और क्षेत्रीय अधिकारी देवी शंकर लोधा उपस्थित रहे।









